फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chaudhary Ajit Singh was the messiah of farmers

बोले नेता, किसानों के मसीहा थे चौधरी अजित सिंह

Fri, 07 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh was the messiah of farmers
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह के जाने से देश ने किसानों का एक मजबूत पैरोकार खो दिया है। अजित सिंह सर्व समाज को साथ लेकर चले हैं।
विज्ञापन

किसानों ने खो दिया सच्चा हमदर्द
चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उनके निधन से किसानों, वंचितों, ग्रामीणों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने तमाम जीवन किसानों की बेहतरी के लिए जद्दोजहद की। दुख की इस घड़ी में सपा के सभी कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़े हैं। राजनीति में उनकी भरपाई होना आसान नहीं है।
विज्ञापन

- चौधरी रुद्रसेन, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।
अपूर्णीय क्षति
राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के निधन से पूरे राष्ट्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। वास्तव में देश ने किसानों की आवाज बुलंद करने वाला मजबूत नेता खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है क़ि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं परिजनों इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष सपा व्यापार सभा एवं नगर विधायक।
आज लुट गया देश का किसान
आज देश का किसान लुट गया है। उसने अपने नेता को खो दिया है। रालोद कार्यकर्ता अनाथ हो गए हैं। दुर्भाग्य देखिए कि हम अपने प्रिय नेता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उनका जीवन रालोद कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत्र रहेगा।
- राव कैसर, जिलाध्यक्ष रालोद।
बेहद दुख है अजित सिंह का जाना
चौधरी अजित सिंह का जना बेहद दुखद है। वह और उनकी पार्टी को अजित सिंह के निधन से काफी दुख पहुंचा है। किसानों के अलावा अजित सिंह ने सर्व समाज के लिए कार्य किया है। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है।
- प्रदीप चौधरी, कैराना से भाजपा सांसद
किसानों और गरीबों की आवाज को किया बुलंद
अजित सिंह ने किसान और गरीब के लिए कार्य किया है। किसानों की आवाज को उन्होंने हमेशा बुलंद किया। अपने चौधरी चरण सिंह की तरह ही अजित सिंह ने अपना जीवन जनता को समर्पित किया था। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को दुख है। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

-इमरान मसूद, पूर्व उपाध्यक्ष, कांग्रेस उत्तर प्रदेश
देश ने एक बडे़ नेता को खो दिया
रालोद सुप्रीमो अजित सिंह के निधन की खबर सुनकर काफी दुुख पहुंचा है। देश ने आज एक बड़े नेता को खो दिया है। हमारी पार्टी को भी उनके निधन से दुख पहुंचा है। कई मौके आए, जब अजित सिंह ने पश्चिमी यूपी में किसानों और गरीबों के मुद्दे को लेकर उनका समाधान कराया है।
-हाजी फजलुरर्हमान, बसपा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed