फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Character of Lord Hari main stream of Ananda: Kalendrananda

भगवान हरि का चरित्र आनंद की मुख्य धारा: कालेंद्रानंद

Sun, 23 Oct 2022 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Character of Lord Hari main stream of Ananda: Kalendrananda
सहारनपुर। वर्धमान कॉलोनी स्थित श्री गणेश शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को पुर्णाहुति देकर विश्राम दिया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण जीव व जगत का कल्याण करती है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य यजमान ज्ञानेंद्र पुंडीर, राजीव शर्मा व सुभाष छाबड़ा ने व्यासपीठ का पूजन किया। सुभाष चावला ने दीप प्रज्वलित कर श्रीमद्भागवत महापुराण को नमन किया। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत की आरती उतारी गई और भोग अर्पित किया, जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा श्री हरि की कथा अनंत है। उनका चरित्र अथाह सागर है, जिसको धारण करने से जीव कर्म बंधन से मुक्त हो जाता है। नारायण भगवान का चरित्र निरंतर चलने वाले आनंद की धारा है, जो जीव को परम आनंद प्रदान कर मोक्ष दिलाता है। प्रत्येक व्यक्ति को श्री कृष्ण भक्ति के माध्यम से अपने जीवन को हरि के चरणों में समर्पित कर उसी के नियमित जीना चाहिए। संपूर्ण जीवन में सुदामा ने श्री कृष्ण नाम के अतिरिक्त किसी ओर शब्द का उच्चारण नहीं किया। इसीलिए प्रभु ने उन्हें अपने भक्त होने के साथ-साथ मित्र भी बनाया। इस दौरान पंडित योगेश तिवारी, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित ऋषभ शर्मा, राजीव शर्मा, राम गोपाल कश्यप, मनोज जैन, भोला कश्यप, हिमांशु शर्मा, कमला, दीपा, शकुंतला, रेखा, गीता, कविता, सरला, मुनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed