{"_id":"6079d9708ebc3ee974451459","slug":"chants-of-mother-bhagwati-echoed-on-fourth-navratri-saharanpur-news-mrt534791034","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कुष्मांडा ब्रह्मांड सृजन व पोषण की मूल शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कुष्मांडा ब्रह्मांड सृजन व पोषण की मूल शक्ति
विज्ञापन
हरी मन्दिर में जलती मॉ की 151से अधिक ज्योति
- फोटो : SAHARANPUR
मां कुष्मांडा ब्रह्मांड सृजन व पोषण की मूल शक्ति
सहारनपुर। चतुर्थ नवरात्र पर मां कुष्मांडा की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शाम को आरती के बाद व्रत खोला गया।
दिल्ली रोड स्थित अमर ज्योति कास्टिंग की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अमर गुप्ता, अरविंद मलिक, प्रवीण अग्रवाल, राहुल सैनी, नीशू धीमान, संदीप वर्मा, तीरथ सैनी, मुन्ना लाल, विश्वास, रिंकू कुमार, वेद प्रकाश, राकेश सैनी, सतीश, मदन, देवेंद्र मौजूद रहे।
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मां कुष्मांडा का विधिवत पूजन और पंचामृत से स्नान कराया। इसके पश्चात जल से महास्नान कराया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां कुष्मांडा ब्रह्मांड सृजन व पोषण की मूल शक्ति हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, आचार्य अजीत शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, महेरचंद जैन, सुचेता, बबीता, सुमिता, राजबाला, कविता मौजूद रहे। आवास- विकास स्थित श्री हरि मंदिर में श्रद्धालुओं ने शाम के समय आरती कर व्रत खोला। तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने विधिवत पूजन कराया। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री शिव बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने पूजा कराई। इनके अलावा मोहल्ला रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, गोविंदनगर के श्री मां काली मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।