फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chanting of Maa Durga and Kalratri

गूंजे मां दुर्गा और कालरात्रि के जयकारे

Wed, 13 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chanting of Maa Durga and Kalratri
सातवें नवरात्र पर राधा विहार स्थित मंदिर मां कालरात्रि की पूजा अर्चना करते स्वामी कालेंद्रानंद - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खलासी लाइन में श्री दुर्गा सेवा समिति द्वारा श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। वहीं, सातवें नवरात्र पर मंदिरों में मां कालरात्रि के जयकारे गूंजे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

खलासी लाइन स्थित अहाता बाबा शिव दयाल में सोमवार की देर रात श्री दुर्गा पूूजा महोत्सव की शुरूआत की गई। श्रद्धालुओं ने भोग लगाकर मां दुर्गा की आरती उतारी। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यशपाल शामिल हुए। इस दौरान प्रधान रवि शर्मा, महामंत्री सुशील सूरी, मंत्री अमरदीप सिंह, संजय, हर्ष, अमरदीप, मधुकर, डॉ. गौतम, पंडित उदित झा, आशीष शर्मा, बंटी, धर्मपाल शर्मा मौजूद रहे। वहीं, सातवें नवरात्र पर राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर पंचामृत से मां कालरात्रि को महास्नान कराया गया। इसके पश्चात भोग लगाकर आरती उतारी गई। इस दौरान स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि आदि शक्ति मां कालरात्रि महाकाली काल को नियंत्रित जीव और जगत का कल्याण करती हैं। शक्ति ही सृष्टि का मूल आधार है। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, आचार्य अजीत शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, अश्वनी कांबोज, मनोज चौहान, गीता, बाला, कमलेश, बबीता, लता, सुदेश, रेखा मौजूद रहे। वहीं, आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में प्रज्ज्वलित कर 251 ज्योति के दर्शन कर लोगों ने मत्था टेका। इनके अलावा तहसील शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायणपुरी सहित अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।

नवरात्रि पर हरि मन्दिर में प्रजलित 251 माता की ज्योति

नवरात्रि पर हरि मन्दिर में प्रजलित 251 माता की ज्योति- फोटो : SAHARANPUR

खलासी लाइन स्थित अहाता शिव दयाल में दुर्गा पूजन करते दुर्गा सेवा समिति के पदाधिकारी

खलासी लाइन स्थित अहाता शिव दयाल में दुर्गा पूजन करते दुर्गा सेवा समिति के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

खलासी लाइन स्थित अहाता शिव दयाल में दुर्गा पूजन करते श्रद्घालु

खलासी लाइन स्थित अहाता शिव दयाल में दुर्गा पूजन करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed