फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Changed Chief Minister and accepted defeat before assembly elections'

‘मुख्यमंत्री बदल विधानसभा चुनाव से पहले मान ली हार’

Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
'Changed Chief Minister and accepted defeat before assembly elections'
छुटमलपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते समर्थक और कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने विधान सभा चुनाव से एक साल पहले ही हार मान ली है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मुख्यमंत्री का बदला जाना है।
विज्ञापन

देहरादून से चंडीगढ़ जाते वक्त छुटमलपुर में अपने समर्थक उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ बोर्ड निगम के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा के अनुरोध पर रुके हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में धरातल पर कोई विकास नहीं हुआ है। मोदी के राज में देश में गरीबों की तादाद तीन गुना बढ़ गई है। महंगाई चरम पर है। भाजपा धर्म जाति के नाम पर उन्माद फैला कर सत्ता में आई है। आम आदमी इस बात को समझ चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों पर जबरन तीन काले कृषि कानून थोंपे गए हैं। देश का अन्नदाता इनकी वापसी के लिए रात दिन सड़कों पर खुले आसमान के नीचे पड़ कर आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार का दिल नहीं पसीज रहा है। इस मौके पर मो. मुजतबा मलिक ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान उत्तराखंड में हरीश रावत को 2022 के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट करे। इससे पहले यहां पहुंचने पर घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधान नासिर अली, चौ. मनोज, फरमान मलिक, अब्दुल हसीब, इसलाम मलिक, चौ. पदम सिंह, शादाब मलिक, महबूब तल्हेड़ी, मोहसिन अली, अरविंद कांबोज, सुखदेव चौहान, सुंदरपाल आदि ने पूर्व सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed