फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Change is necessary, stay away from negative thoughts

परिवर्तन जरूरी, नकारात्मक विचारों से रहें दूर

Tue, 15 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Change is necessary, stay away from negative thoughts
सहारनपुर। मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज ने नई शिक्षा नीति 2020 विविध आयाम विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा परिवर्तन जरूरी है। हर व्यक्ति को नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को शाम के समय आयोजित वेबिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमिता अग्रवाल ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता रहे। उन्होंने नई शिक्षा प्रणाली पर चर्चा करते हुए आत्मनिर्भरता पर बल दिया। संस्कृत विश्वविद्यालय मथुरा की निदेशक प्रोफेसर दिव्या तंवर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चुनौती विषय पर शिक्षण संस्थानों में होने वाले वेबिनार और अन्य कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के लिए कहा, जिससे छात्रों की योग्यता का विकास हो सके। उन्होंने शिक्षा में दक्षता के साथ-साथ कृतज्ञता, विनम्रता, समाज के प्रति दायित्व-बोध, जीवों के लिए करुणा भाव जैसे मूल्यों के समावेश पर भी बल दिया।
विज्ञापन

पुडूचेरी विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव और प्राचार्य डॉ. शशिकांत दास ने कहा कि तकनीक का अधिकाधिक प्रयोग कर उसे शिक्षा पर केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए परिवर्तन को आवश्यक बताते हुए अप्रिय स्मृतियों और नकारात्मक विचारों से मुक्त होने पर बल दिया। इसमें गोवा विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र एस गौड़ ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed