फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chandrashekhar gets bail from CJM court, released

चंद्रशेखर को सीजेएम कोर्ट से मिली जमानत, रिहा

Fri, 25 Oct 2019 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar gets bail from CJM court, released
सहारनपुर। संत रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन करने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद रहे भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर को दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी के मामले में जारी वारंट पर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने चंद्रशेखर को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में होने वाली हुंकार रैली में शामिल होने के लिए 11 मार्च 2019 को संत रविदास छात्रावास से बाइक रैली के रूप में दिल्ली के लिए कूच किया था। आरोप था कि कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की थी। जबकि रैली के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में जनकपुरी थाना में चंद्रशेखर समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चंद्रशेखर के दिल्ली में प्रदर्शन के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद होने के चलते इस मामले में बी वारंट जारी किए गए थे। जबकि दिल्ली में प्रदर्शन के मामले में जमानत मिल चुकी थी। लेकिन बी वारंट होने के चलते शुक्रवार को दिल्ली पुलिस चंद्रशेखर को लेकर सहारनपुर पहुंची और सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अधिवक्ता स्वराज सिंह ने बताया कि जमानती वारंट होने के चलते सीजेएम कोर्ट ने चंद्रशेखर को जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद पुलिस ने चंद्रशेखर को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed