{"_id":"6205590a0bd05260352d5c24","slug":"chandrashekhar-azad-did-a-road-show-in-rampur-maniharan-saharanpur-news-mrt5765410133","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election : चंद्रशेखर ने किया रोड शो, बोले- भाजपा विकास करती तो आज हिंदू-मुसलमान के नाम वोट नहीं मांगते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election : चंद्रशेखर ने किया रोड शो, बोले- भाजपा विकास करती तो आज हिंदू-मुसलमान के नाम वोट नहीं मांगते
Fri, 11 Feb 2022 02:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:54 PM IST
सार
चंद्रशेखर ने रोड शो के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं द्वारा जनता से किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए। कहा यदि भाजपा ने विकास किया होता तो आज हिंदू और मुसलमान के नाम पर वोट नहीं मांगते।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में रोड शो करते आसपा प्रमुख चंद्रशेखर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। खुली गाड़ी में सवार चंद्रशेखर का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। उन्होंने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की अपील जनता से की।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठ की सरकार है। पूर्व के चुनावों में भाजपा नेताओं द्वारा जनता से किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में विकास किया होता तो वह विकास के नाम पर वोट मांगते, हिंदू और मुसलमान के नाम पर नहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
उन्होंने कहा समाज को हिंदू और मुसलमान में बांटने वालों को सत्ता से बाहर करके ही समाज में सौहार्द कायम किया जा सकता है। आजाद समाज पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि चंद्रशेखर सभी प्रत्याशियों के लिए इस तरह के रोड शो और सभाएं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे