फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Challan of six school vehicles, two were seized

छह स्कूल वाहनों का चालान, दो को सीज किया

Mon, 02 May 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Challan of six school vehicles, two were seized
उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन स्कूल बसों की जांच करते हुए। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान कमी पाए जाने पर छह वाहनों का चालान किया तथा दो वाहनों को सीज कर थानों में खड़ा किया गया।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को अभियान चला कर स्कूलों के वाहनों की जांच की गई। इस दौरान छह वाहनों का चालान किया तथा दो स्कूलों की बसों को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि इन वाहनों का फिटनेस, परमिट आदि प्रपत्र वैध नहीं थे। इसके अलावा कई वाहनों में अग्नि शमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर आदि उपकरण नहीं लगे हुए थे। कुछ ऐसे भी स्कूल वाहन पाए गए जो स्कूल वाहन के रूप में पंजीकृत नहीं थे। उन्होंने बताया कि अभी 361 स्कूली वाहनों की फिटनेस वैध नहीं है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई हुई है सभी वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इन वाहन संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed