फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Challan of 12 school buses, seven seasons

12 स्कूल बसों का चालान, सात सीज की

Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Challan of 12 school buses, seven seasons
दिल्ली रोड़ पर स्कूली बच्चो का चालान करते सम्भागीय परिवहन अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने सोमवार को स्कूल के वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान 12 बसों का चालान किया तथा सात बस सीज की। ये बस बिना फिटनेस परमिट के चल रही थी। साथ ही इनके चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश पर सोमवार को स्कूल वाहनों के चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 बसों का चालान किया तथा सात को सीज किया गया। इनके चालकों के पास डीएल नहीं मिला। साथ ही फिटनेस परमिट भी नहीं था। उन्होंने बताया कि पाइनवुड, सरस्वती विहार, प्रज्ञानस्थली आदि स्कूलों के वाहनों की जांच की गई। एआरटीओ ने बताया कि स्कूलों प्रबंधकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जिन वाहनों का फिटनेस, परमिट टैक्स, बीमा के साथ-साथ अन्य मानक पूर्ण नहीं है, वो स्कूली वाहनों का संचालन नहीं करें। यदि ऐसे वाहन चलते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed