{"_id":"62acbfdd10b93b2b76165dd6","slug":"challan-cut-for-dairy-operators-who-shed-cow-dung-in-drains-saharanpur-news-mrt5932721175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों का चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों का चालान काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को चिलकाना रोड की कॉलोनियों में जाकर नालियों मेें गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के चालान काटे। भविष्य में गलती दोहराने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार की सुबह चिलकाना रोड का औचक निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने मुन्ना लाल कॉलेज के बाहर बह रहे नाले में गोबर की परत जमी देखी तो क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई नायक पर नाराजगी जताते हुए तुरंत नाला सफाई करने के निर्देश दिए। सफाई नायक ने बताया कि कॉलेज के बराबर में स्थित रामबाग कॉलोनी तथा सम्राट विक्रम कॉलोनी की डेरियों से यह गोबर नाले में बहकर आता है। सफाई निरीक्षक मनोज कुमार तथा क्षेत्रीय पार्षद मानसिंह जैन ने नगरायुक्त को नालियों में बहता हुआ गोबर दिखाया तो नगरायुक्त ने तुरंत निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को बुलाकर नालियों में गोबर बहाने वाली पशु डेरियों का चालान करने के निर्देश दिए। नगरायुक्त के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा और सफाई निरीक्षक मनोज कुमार आदि ने रामबाग कॉलोनी में पशु डेयरी स्वामियों को नालियों में बहते गोबर के फोटो दिखाते हुए चेतावनी दी कि वह नालियों में गोबर बहाना बंद करें अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।