फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chadar brought from Ajmer Sharif was offered at the dargah

Saharanpur News: अजमेर शरीफ से लाई चादर को दरगाह पर चढ़ाया

Sun, 29 Jan 2023 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chadar brought from Ajmer Sharif was offered at the dargah
अजमेर से लाई गई चादर शरीफ
सरसावा। दरगाह मखदूम साहब के सालाना उर्स के दूसरे दिन जायरीनों द्वारा परंपरागत रूप से जुलूस के रूप में अजमेर शरीफ से लाई गई चादर को दरगाह में चढ़ाया।
विज्ञापन

रविवार को दरगाह मखदूम साहब के सालाना उर्स के दूसरे दिन चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया। नगर के मोहल्ला बंजारन स्थित कालू ख्वाजा के आवास से आरंभ हुआ चादर शरीफ का जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबाला रोड स्थित दरगाह मखदूम साहब में पहुंचा जहां बड़ी अकीदत के साथ जायरीनों ने चादर चढ़ाने की रस्म अदा की। जुलूस में नगर के प्रसिद्ध मरहूम राव सफीक अखाड़े के युवाओं ने प्राचीन हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। चादर शरीफ के जुलूस में दूरदराज से आई कव्वाल पार्टियों ने हजरत की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश करते हुए जमकर वाहवाही लूटी।

इस मौके पर दरगाह कमेटी के सदर राव सईद, सचिव मोहम्मद हारून, राव अकरम मिर्जा, लईक बेग, सैफ जमाली, सलीम अहमद, हाजी मसूद अहमद, राव शमशेर, राव नौशाद, इरशाद, अल्लारक्खा ख्वाजा आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed