फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Central Teacher Eligibility Test today at 36 centers of the district

जनपद के 36 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज

Sat, 30 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Central Teacher Eligibility Test today at 36 centers of the district
जनपद के 36 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आज जनपद के 36 केंद्रों पर होगी। दो पोलियों में होने वाली परीक्षा में करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में कोविड-19 से बचाव की शर्तों का पालन हर हाल में करने का निर्देश है।
परीक्षा के लिए नोडल बनाए गए पाइनवुड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 09:30 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 04:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी के साथ कर्मचारियों को भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था है। केंद्र के भीतर मोबाइल लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों के आसपास कोई भी साइबर कैफे और फोटो स्टेट आदि की दुकान नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन

यह स्कूल बनाए गए केंद्र
परीक्षा के लिए एल्पाइन पब्लिक स्कूल, पाइनवुड स्कूल, सेंट मैरी एकेडमी मिशन कंपाउंड, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, लॉर्ड महावीरा एकेडमी, न्यू ऐरा एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रेनबो स्कूल, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल, आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर, सिल्वर ओक स्कूल गंगोह, दून वैली स्कूल देवबंद, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल जनता रोड, मैपल्स एकेडमी देवबंद, केंद्रीय विद्यालय सरसावा, सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट मैरी स्कूल सरसावा, डीएवी पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग बैल्स स्कूल, गुरु तेग बहादुर स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी नानौता, मदरलैंड स्कूल रामपुर मनिहारान, डीएवी स्कूल बेहट रोड, कुशवाहा आर्मी स्कूल, प्रज्ञान स्थली स्कूल, शेमफोर्ड स्कूल, गुरुकुल विद्यापीठ बड़गांव, केएलजी स्कूल, इंडिया टुडे कानवेंट स्कूल रामपुर मनिहारान, सेंट थॉमस स्कूल, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, चंद्रसेन एकेडमी नानौता, एमटीएस सरसावा, खालसा पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी स्कूल चिलकाना रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed