फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Central government is strangling the Constitution by misusing ED and CBI

ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर संविधान का गला घोंट रही केंद्र सरकार

Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Central government is strangling the Constitution by misusing ED and CBI
छुटमलपुर में हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर संविधान का गला घोटने का काम कर रही है। कांग्रेसी इसका सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून जाते वक्त उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा के निवास पर अपने स्वागत के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने कहा कि ईडी बिना एफआईआर के राहुल गांधी और सोनिया गांधी को केंद्र सरकार के इशारे पर परेशान कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आए दिन बढ़ रही रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों के साथ महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल साबित हुई है। इस तरफ से जनता का ध्यान हटाने के लिए साजिश रच रही है। जनता भाजपा सरकार की सच्चाई को समझ चुकी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर हरीश रावत का स्वागत करने वालों में अब्दुल हसीब, राव यूसुफ, चौ. मनोज, चौ. पद्म सिंह, महबूब तल्हेड़ी, डॉ. चांद इसरार, आमिर मलिक, इसलाम मलिक, पारस चौधरी, नासिर सैफी, सुंदर सिंह, लुकमान मलिक, अरशद मलिक, परवेज मलिक, अरविंद कांबोज, फरमान मलिक, नवाब मलिक, फैसल मिर्जा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed