{"_id":"61adaca2eb8122647957bafb","slug":"cement-businessman-shot-in-saharanpur-transaction-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बेखौफ : सहारनपुर लेनदेन के विवाद में सीमेंट कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बेखौफ : सहारनपुर लेनदेन के विवाद में सीमेंट कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 06 Dec 2021 11:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:54 AM IST
सार
सहारनपुर में सोमवार सुबह एक सीमेंट कारोबारी की गोली मार दी गई। व्यापारी की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
saharanpur news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह एक सीमेंट कारोबारी की गोली मार दी गई। गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पंत विहार में लेनदेन के विवाद में सीमेंट व्यापारी को गोली मार दी गई। बताया गया कि बदमशों द्वारा एक गोली व्यापारी की कमर में मारी गई और फिर कारोबारी के जमीन पर गिरने पर दूसरी गोली माथे पर भी मारी गई। सीमेंट व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन