{"_id":"61a3b4ec76fec95c286877fb","slug":"cement-businessman-shot-gambhir-saharanpur-news-mrt5667522190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कारोबारी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट कारोबारी को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
व्यापारी को गोली मारने की घटना के बाद घटना स्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट कारोबारी को गोली मारी, गंभीर
नानौता/सहारनपुर। देवबंद रोड पर हथियारों से लैस एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने सीमेंट कारोबारी पर हमला करते हुए गोली मार दी। पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घायल कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला शामली क्षेत्र के थाना थानाभवन के ग्राम उमरपुर निवासी आशीष पुत्र विजयपाल सिंह की नानौता में देवबंद रोड पर सीमेंट, रेत व बजरी की दुकान है। रविवार की दोपहर एक बजे आशीष दुकान पर बैठकर अपने भाई की शादी के कार्ड पर मेहमानों के नाम लिख रहे थे। इसी दौरान पांच बाइकों पर नकाबपोश व हथियारों से लैस 12 से अधिक हमलावर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आशीष पर हमला बोल दिया। हमलावरों से जान बचाने के लिए आशीष दुकान के पीछे बने स्टोर में भागकर छिप गए, लेकिन आरोपियों ने आशीष को पकड़कर धारदार हथियारों से हमला किया। इसी दौरान एक ने तमंचे से आशीष पर फायर कर दिया, गोली जांघ में लगी। फायरिंग पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देखकर आरोपी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आशीष को सीएचसी लेकर गए। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों ने कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर एसपी यातायात प्रेमचंद, सीओ गंगोह मोहम्मद रिजवान, एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सीसीटीवी कैद हुई वारदात, रंजिश का लग रहा मामला
कारोबारी की दुकान के पास लगे सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की शनाख्त का प्रयास कर रही है। सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस से की खुलासे की मांग
घटना का पता लगने पर ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत नानौता अफजाल खान, भाजपा नेता यशवंत राणा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र त्यागी उर्फ टीटू, पूर्व सभासद अमजद खान, ओमबीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।

घटना स्थल पर पड़ा खून- फोटो : SAHARANPUR