{"_id":"69f4fd1054aae6f74f0e0ff7","slug":"celebratory-firing-during-grooms-procession-young-man-shot-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174513-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक को लगी गोली
Sat, 02 May 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 02 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
नागल(सहारनपुर)। ग्राम साधारणसिर में विवाह समारोह की घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में डीजे पर डांस देख रहे पड़ोसी युवक अमित को छर्रे जा लगे। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलाने वाला आरोपी मौके से भाग गया। घायल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
बुधवार रात गांव निवासी टीटू के बेटे रोहित की घुड़चढ़ी हो रही थी। देर रात करीब 12 बजे डीजे पर युवक नाच-गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी गई। गोली के छर्रे डीजे पर डांस देख रहे पास ही खड़े अमित कुमार के हाथ और पैर में जा लगे, जिससे वह घायल हो गया। शादी समारोह वाले लोग अमित को अस्पताल ले गए। मामले में ग्राम प्रहरी पवन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि तमाम सख्ती के बावजूद जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम नहीं हो पा रही है। इसी साल फरवरी में थाना मंडी सहारनपुर के रामलीला भवन में शिवचरण की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसमें दूल्हे के ताऊ के दामाद पर हर्ष फायरिंग का आरोप लगा था। नागल क्षेत्र में ही गत वर्ष नवंबर माह में बरात की चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में बैंडकर्मी घायल हो गया था। हालांकि बाद में इस मामले में समझौता हो गया था।