{"_id":"17c54d10cc5cb50021b909f23166834f","slug":"celebration-of-republic-day-in-tight-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में मनेगा गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में मनेगा गणतंत्र दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में आतंकी गतिविधियों के बीच और जिले में आतंकी कनेक्शन के लिए हो रही खोजबीन के साथ ही गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सोमवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच पुलिस लाइन ग्राउंड को भव्य समारोह के लिए तैयार किया गया।
एसएसपी आरपी यादव, एसपी ट्रैफिक ओमबीर सिंह, एएसपी संतोष मिश्रा सहित अन्य अफसरों ने पुलिस लाइन में ग्राउंड तैयार करने वाले कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच सभी थानों की पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों ने शहर के प्रमुख मार्गों, रेलवे रोड और गंगोह रोड वाले बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। रात में होटलों और ढाबों में भी सघन चेकिंग की तैयारी की गई।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दुपहिया और चौपहिया वाहनों में सवार यात्रियों को रोककर उनकी छानबीन की गई। अड्डे पर कई यात्रियों का सामान चेक किया गया।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और सद्भाव से रहें ः सहारनपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ ही पुलिस प्रशासन के आला अफसरों ने जनमानस से अपील की कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और सद्भाव से रहें।
डीआईजी अशोक कुमार राघव ने कहा है कि आतंकी गतिविधियों के बीच सुरक्षित और सावधान रहते हुए हमें अपना राष्ट्रीय पर्व मनाना है। डीएम और एसएसपी ने भी सुरक्षा एवं सावधानी के साथ ही आपसी सद्भाव से गणतंत्र दिवस मनाने की अपील की।