{"_id":"68ed4fa8a991a093b702a28a","slug":"celebrating-diwali-on-october-20-is-in-accordance-with-scriptures-pujari-ekta-parishad-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-160868-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अक्तूबर को दीपावली मनाना शास्त्रानुसार : पुजारी एकता परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अक्तूबर को दीपावली मनाना शास्त्रानुसार : पुजारी एकता परिषद
Tue, 14 Oct 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुजारी एकता परिषद ने श्रीगोटेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव पर्व मनाए जाने के संबंध में बैठक की। कहा कि दीपावली पर्व पर आमजन में असमंजस फैला है। इसे दूर करना जरूरी है। सभी ने दीपावली पर्व 20 अक्तूबर को मनाने का समर्थन करने के साथ ही सहमति भी जताई।
गोवर्धन मठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के निर्देशानुसार बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलेभर से विप्रवर मौजूद रहे। सभी ने एकस्वर में कहा कि शास्त्र प्रमाणानुसार 20 अक्तूबर को दीपोत्सव पर्व उत्तम है। इसके साथ ही 18 अक्तूबर को धनतरेस, 19 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी, 20 अक्तूबर को दीपावली पर्व, 21 अक्तूबर को पितृ पूजन, 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्तूबर को भैय्या दूज का पर्व मनाया जाएगा। अपने संबोधन में आचार्य प्रगीत कौशिक और पंडित कमलनयन वेदपाठी ने कहा कि हम सभी को शास्त्र और वेदों के अनुसार चलना चाहिए। इस मौके पर पंडित संजीव शास्त्री, अवधेश तिवारी, पंडित अरुण, मुरारी झा, अवधेश उनियाल, रजनीश पराशर, मदनगोपाल, कन्हैयालाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।