फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrate food festival with grandeur: Divisional Commissioner

भव्यता के साथ मनाएं अन्न महोत्सव

Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Celebrate food festival with grandeur: Divisional Commissioner
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने मंडल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रस्तावित कार्यक्रम का भव्यता से आयोजन करें। समारोह की सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करें। जिला पूर्ति अधिकारी एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक समस्त दुकानों पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिन चयनित दुकानों के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री संवाद स्थापित करेंगे, उन दुकानों पर इंटरनेट की सुविधा के साथ आवश्यक समस्त व्यवस्था करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मंगलवार को इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों में उन्होंने कहा कि प्रत्येक उचित दर की दुकान पर सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराए बैग में खाद्यान्न रखवाएं। ताकि बैग सहित वितरण करने में कोई असुविधा न हो। समारोह के दिन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के लिए पहले से ही अनुरोध कर लें। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन उचित दर की दुकानेेें पर पर्याप्त स्थान नहीं है, वहां पास की भूमि पर टेंट की व्यवस्था कराए। प्रत्येक लाभार्थी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक दुकान पर सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed