फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CCTV scout, Ahmed Hassan's wife questioned

सीसीटीवी खंगाले, अहमद हसन की पत्नी से हुई पूछताछ

Fri, 27 Nov 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
CCTV scout, Ahmed Hassan's wife questioned
नानौता में प्रधानाचार्य की मौत के मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सीसीटीवी खंगाले, अहमद हसन की पत्नी से हुई पूछताछ
विज्ञापन

नानौता। निजी स्कूल के प्रधानाचार्य अहमद हसन की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस ने दिनभर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान अहमद हसन की पत्नी से भी पुलिस पूछताछ करने स्कूल परिसर पहुंची।
बृहस्पतिवार सुबह स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य अहमद हसन का शव कस्बे में छोटी शिया जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर पड़ा मिला था। मामले में थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि व एसएसआई धीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी की जांच की। इसमें एक कैमरे में बुधवार की देर रात दो बजे से 3:30 बजे तक बाइक सवार दो से तीन युवक घटनास्थल से कुछ दूरी पर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। जिनकी उस वक्त मौजूदगी पुलिस संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के अनुसार तहरीर देने की बात कही थी। अभी तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एसपी ग्रामीण अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए जाने पर उन्होंने बताया कि गिरने पर भी इस प्रकार की चोट आ सकती है। परिजन जब तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
- 50 दिन बाद भी नहीं खुला रामकुमार की मौत का राज
नानौता। 50 दिन पूर्व देवबंद रोड स्थित नहर की पटरी किनारे एक गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति का अधजला शव मिला था, जिसकी पहचान ग्राम कल्लरपुर राजपूत निवासी पंडित रामकुमार शर्मा के रूप में हुई थी। इस मामले का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। रामकुमार की हत्या किसने की और क्यों की, कुछ पता नहीं चल पाया है।

---------
- पीड़ित के घर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष
नानौता। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने अहमद हसन के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने मृतक के आवास से ही थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि को कॉल करके मामले का जल्द खुलासा करने को कहा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, आभा ग्राम प्रधान फरीद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed