फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CBSE board exam held at only five centers on the first day

सहारनपुर: पहले दिन केवल पांच केंद्रों पर हुई सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा

Thu, 16 Feb 2023 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
CBSE board exam held at only five centers on the first day
- 10वीं की पेंटिंग की परीक्षा के लिए 120 और इंटर की इंटरप्रेन्योरशिप विषय के लिए 30 परीक्षार्थी थे पंजीकृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन की परीक्षा केवल पांच केंद्रों पर रही। दसवीं के लिए 120 और 12वीं की परीक्षा के लिए केवल 30 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अन्य मामला सामने नहीं आया।
परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई। दसवीं की पेंटिंग विषय की परीक्षा 12:30 बजे तक चली। यानी दो घंटे की परीक्षा रही, जिसके लिए जिले भर में 120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इसके अलावा 12वीं की इंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा के लिए जनपद में मात्र 30 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। जिन पांच परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा रही। उनमें सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल दिल्ली रोड, सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल रेलवे कॉलोनी, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल नानौता, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल जनता रोड और सर्वोदय विहार पब्लिक स्कूल देवबंद शामिल हैं। स्थानीय समन्वयक डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई है।
विज्ञापन

------
12 साल बाद बनाया परीक्षा केंद्र
पुवांरका। सरस्वती इंटर कॉलेज पुवांरका को भी इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। खास बात यह है कि इस विद्यालय को अंतिम बार 2011 में परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन उसके बाद से इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य बृजमोहन द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराना पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed