फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CBI should investigate IPS Y Pooran suicide case

Saharanpur News: सीबीआई से कराई जाए आईपीएस वाई पूरन आत्महत्या केस की जांच

Thu, 16 Oct 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
CBI should investigate IPS Y Pooran suicide case
छुटमलपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने कहा कि चंडीगढ़ केे आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या केस की जांच सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनके परिजनों को न्याय नहीं मिला तो वह दीपावली के बाद देहरादून के गांधी पार्क में मौन व्रत धारण करेंगे।
विज्ञापन


देहरादून से दिल्ली जाते समय छुटमलपुर में अपने स्वागत के बाद हरीश रावत कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा के निवास पर समर्थकों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक आईएएस महिला अफसर अपने पति की आत्महत्या के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की मांग कर रही है। मामला बहुत गंभीर है। पूरे ममले की सीबीआई जांच करवा कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आउट होना सरकारी तंत्र के फेल होने का साक्षात प्रमाण है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगारों के हितों का ध्यान रखा है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ के सहारे सत्ता में आई है। भाजपा सरकार से युवा उनके झूठ का हिसाब मांग रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि उनके तीन साल के कार्यकाल में 32 हज़ार सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इससे पहले यहां पहुंचने पर फरमान प्रधान, अब्दुल हसीब, मनोज चौधरी, रामबीर चौधरी, राव यूसुफ, अरविंद कांबोज, महबूब तलहेड़ी, अरशद एडवोकेट, मोहम्मद नौशाद आदि ने पूर्व सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed