{"_id":"6320c8017b73892772303705","slug":"cash-theft-by-breaking-the-lock-of-a-clothes-shop-saharanpur-news-mrt605130264","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपडे की दुकान का ताला तोड़ नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपडे की दुकान का ताला तोड़ नकदी चोरी
विज्ञापन
वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज चैक करती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। चोरों ने मेन बाजार स्थित कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से हजारों की नकदी चोरी कर ली। बीच बाजार हुई घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
नगर के मेन बाजार में रितेश गर्ग की कपड़े की दुकान है। वह दुकान के ऊपर बने घर में ही रहते हैं। सुबह वह रोज की भांति घूमने गए थे। वापस आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो वहां रखे गल्ले का ताला भी टूटा था और उसमें रखी हजारों की नकदी गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और व्यापार मंडल पदाधिकारियों को दी। गंगोह उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष मनोज गोयल एवं शशांक गोयल आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस भी वहां आ गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो सुबह 4.45 पर दो चोर दुकान के ताले तोड़ते नजर आए।
दिन निकलते ही मेन बाजार में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्र में चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। कुछ समय पूर्व देवी मंदिर में भी चोरों ने माता के जेवर व अन्य कीमती सामान एवं श्री बालाजी धाम स्थित शनि मंदिर से तेल एवं नकदी चुरा ली थी, जिसका खुलासा आज तक भी कोतवाली पुलिस नही कर पायी है। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने घटना के जल्द खुलासे की बात कही है।