फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cash shortage in the festive season, ATM deteriorated

त्योहारी सीजन में कैश की किल्लत, खराब पड़े एटीएम

Sun, 01 Nov 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cash shortage in the festive season, ATM deteriorated
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में इन दिनों बाजारों में भीड़ है और लोग खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन बैंकों के एटीएम और नेटवर्क खराब होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से कैश की किल्लत भी हो रही है। इसी को लेकर रविवार को अमर उजाला ने शहर में अलग-अलग बैंकों के एटीएम पर जाकर देखा तो पैसे निकालने को लेकर लोग परेशानी झेलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर 12:10 बजे
कोर्ट रोड स्थित पीएनबी की सिविल लाइन शाखा पर लगे एटीएम पर पैसे निकालने को लोग खड़े थे। यहां पैसा निकालने आए चौकी सराय निवासी इकराम ने बताया कि एटीएम तो चल रही है, लेकिन नेटवर्क खराब होने की वजह से मशीन कार्ड को स्कैन नहीं कर रही, जिस कारण उन्हें पैसा निकालने के लिए दूसरी बैंक के एटीएम पर जाना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 मिनट
कोर्ट रोड पर ही इंडियन बैंक के एटीएम कक्ष का शटर बंद मिला। पास में ही दुकान करने वाले जगदीप सिंह ने बताया कि एटीएम कक्ष रविवार को बंद है, लेकिन जब खुलता है, तब भी मशीन सही से काम नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:55 बजे
खलासी लाइन मार्ग पर स्थित एक निजी बैंक के एटीएम कक्ष में पैसे निकालने वाले लोगों की भीड़ लगी थी। कक्ष में तीन मशीनें लगी हैं, जिनमें एक ही काम कर रही थी। पैसे निकालने आई गिल कॉलोनी निवासी रविना चौधरी ने बताया कि वह कोर्ट रोड पर कई बैंकों के एटीएम पर होकर आ चुकी है। कहीं पर मशीन खराब है तो कहीं पर नेटवर्क की दिक्कत आ रही है।
दोपहर 01:10 बजे
कोर्ट रोड पर एसबीआई शाखा पर लगे दोनों एटीएम खराब मिले। यहां पैसा निकालने आए दीवानी कचहरी के पेशकार दिनेश वर्मा ने बताया कि वह शहर के कई एटीएम पर होकर आ चुके हैं। ज्यादातर एटीएम खराब मिले। त्योहारी सीजन में पैसे निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एटीएम कक्ष में बैठे सुरक्षाकर्मी ने बताया कि एटीएम कई दिनों से खराब पड़ा है।
दोपहर 1:30 बजे
जैन कॉलेज रोड पर कोषागार के बराबर में पीएनबी का एटीएम है। यहां पर दो मशीनें लगी हैं, लेकिन दोनों ही खराब पड़ी है, जबकि पास ही कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और डीआईजी कार्यालय है। इस एटीएम पर ज्यादा भीड़ रहती है। मगर, एटीएम खराब होने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।

नेटवर्क की समस्या होती है, लेकिन उसे ठीक करा दिया जाता है, जहां पर एटीएम खराब पड़े हैं, उन्हें सही करा दिया जाएगा। त्योहारी सीजन में लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-राजेश चौधरी, लीड बैंक मैनेजर पीएनबी

जैन कॉलेज रोड पर खराब पड़ा पीएनबी का एटीएम

जैन कॉलेज रोड पर खराब पड़ा पीएनबी का एटीएम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed