{"_id":"5fee0f5b8ebc3e3dd12f8bd7","slug":"cash-and-basmati-rice-stolen-in-store-saharanpur-news-mrt518298455","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगा नगदी और बासमती चावल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सेंध लगा नगदी और बासमती चावल चोरी
विज्ञापन

चिलकाना। मेन रोड पर स्थित एक चावलों की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर 112 कट्टे बासमती चावल तथा 45 हजार रुपए चोरी कर लिया।
मोहल्ला मजहर हसन निवासी साजिद पुत्र रसीद की चिलकाना-सुल्तानपुर बाईपास रोड पर बाल्मीकि पुलिया के पास चावलों की थोक दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान में पीछे से सेंध लगाकर छोटा हाथी वाहन में दुकान में से 112 कट्टे बासमती चावल लादकर ले गए। दुकान में गल्ले में रखे 45 हजार रुपए की नकदी भी चोर उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब साजिद ने दुकान खोली तो दुकान के पीछे हिस्से में सेंध लगी देखकर चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुकान मालिक से जानकारी हासिल की। साजिद ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साजिद ने बताया कि चोरी गए चावलों की कीमत करीब एक लाख रुपए है। थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया कि पुलिस चोरी की जांच कर रही है।