फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cases should not remain pending on Nivesh Mitra portal: Divisional Commissioner

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित न रहें प्रकरण : मंडलायुक्त

Sun, 23 Nov 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cases should not remain pending on Nivesh Mitra portal: Divisional Commissioner
सहारनपुर। आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा के उपरांत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत चयनित निवेशकों की परियोजनाओं को शीघ्रता से संचालित कराया जाए। किसी तरह की कोई परेशानी निवेशकों को ना आए। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें। मंडलायुक्त ने जनपद शामली में शामली विजय चौक से औद्योगिक आस्थान तक चार किमी सड़क के चौड़ीकरण व डिवाईडर पर लाईटें लगाने के कार्य के संबंध में अनुश्रवण पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। यूपीसीडा मेरठ के आरएम ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र, पिलखनी में दुकानों के भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शामली औद्योगिक आस्थान से पूर्वी यमुना नहर तक नई सीवर पाईप लाईन के लिए तीस लाख का स्टीमेट तैयार कर डीआरडीए को भेजा है लेकिन धनराशि आवंटित नहीं हुई। सीडीओ ने इसका रिवाईज्ड स्टीमेट तैयार कर इस कार्य के लिए आरईडी विभाग को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सहारनपुर सचिन जैन, एसीआई-मुजफ्फरनगर आशीष कुमार, आईआईए के मंडल अध्यक्ष सतीश अरोडा, लघु उद्योग भारती के महासचिव अनुपम गुप्ता, सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, आईआईबीए के अध्यक्ष संजीव शर्मा, शीतल टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed