UP: बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने पर चार नामजद, 100 अज्ञात पर केस दर्ज, DJ सिस्टम लगे दो वाहन जब्त
Saharanpur News : सहारनपुर में बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर चार नामजद समेत 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही डीजे सिस्टम लगे दो वाहन भी जब्त कर लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के बेहट में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज द्वारा बिना अनुमति शोभायात्रा निकाले जाने के मामले में बेहट पुलिस ने चार नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डीजे सिस्टम लगे दो वाहन भी जब्त किए गए हैं।
बृहस्पतिवार को फतेहपुर कलां के जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज में क्षत्रिय समाज द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों ने बिना अनुमति शोभायात्रा निकाली थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया था, लेकिन क्षत्रिय समाज के लोग नहीं माने थे।
इस मामले में उप-निरीक्षक रौबिल्स कुमार की तहरीर पर नरेंद्र चौहान निवासी गांव समसपुर नौगांवा, मनोज निवासी गांव चुहड़पुर कलां, हिमांशु निवासी गांव जहानपुर, कान्हा राणा निवासी रायपुर को नामजद करते 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थी दोनों, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
उधर, सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आचार संहिता में शोभायात्रा की अनुमति नहीं थी। फिर भी जबरदस्ती गाड़ियों और बाइकों से शोभायात्रा निकाली गई।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला