{"_id":"61e31728d8c6bf26c230d36d","slug":"car-submerged-in-water-filled-in-underpass-saharanpur-news-mrt5735540120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास में भरे पानी में डूबी कार, सवारों को शीशे तोड़ निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास में भरे पानी में डूबी कार, सवारों को शीशे तोड़ निकाला बाहर
नानौता में अंडरपास के भरे पानी से बाहर निकाली कार
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
नानौता (सहारनपुर)। बुआ को लेकर करनाल जा रहे युवक की कार रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूब गई। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने कार के शीशे तोड़ कर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अंडरपास के स्थान पर फाटक लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम भनेड़ा खेमचंद निवासी आदेश राणा पुत्र जगमोहन राणा करनाल में वकालत करता है। शनिवार दुपहर 12 बजे अपनी बुआ सीतादेवी के साथ कार द्वारा करनाल जा रहा था। जैसे ही आदेश राणा कार को लेकर भनेड़ा खेमचंद व पाण्डुखेड़ी रोड पर बने रेलवे अंडरपास 115 के नीचे से निकलने लगा तो अंडरपास में अधिक पानी भरा होने के चलते कार पानी में डूबने लगी और पानी भरने से कार लॉक होकर बंद हो गई। इसी बीच कार सवार बुआ भतीजे ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार के शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से कार को भी पानी से निकाला। रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने से आक्रोशित ग्रामीणों सुशील कुमार, शशी, गोपाल, प्रदीप, श्यामवीर राणा, चेयरमैन जगबीर फौजी, संजय कुमार, महेश, जरनैल सैनी, दिनेश, करनैल सैनी आदि ने रेलवे से अंडरपास के स्थान पर पूर्व की भांति फाटक की व्यवस्था की मांग की। चेतावनी दी कि यदि फाटक बहाल नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।