फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car rider and woman killed in accident, two serious

सड़क हादसे में फार्च्यूनर कार सवार प्रधान और महिला की मौत, दो गंभीर

Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car rider and woman killed in accident, two serious
रमाकांत त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कार की साइड लगने से ग्राम प्रधान की फार्च्यूनर कार सड़क किनारे पलट गई। इससे कार सवार ग्राम प्रधान सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्रधान और एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा है।
विज्ञापन

नानौता थाना क्षेत्र के गांव गुडंब निवासी ग्राम प्रधान रामाकांत त्यागी (48) पुत्र आनंद प्रकाश त्यागी सोमवार को अपनी फार्च्यूनर कार से सहारनपुर जा रहे थे। उनके साथ उनके छोटे भाई सतीश त्यागी की पत्नी परिषदीय अध्यापिका शैली त्यागी, गांव के ही लोकनाथ पुत्र सोमनाथ त्यागी और उनकी बहन शिखा त्यागी (42) भी कार में सवार थे। ग्राम प्रधान की कार जैसे ही रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली के निकट पहुंची तो सामने से आ रही एक कार से उसकी साइड लग गई। टक्कर से ग्राम प्रधान की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोगों को गंभीर हालत में पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम प्रधान रामाकांत त्यागी व शिखा पुत्री सोमदत्त त्यागी को मृत घोषित कर दिया, जबकि लोकनाथ की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

प्रधान और शिखा की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हैं जो पुलिस के कब्जे में है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर में ठेकेदारी करते थे प्रधान
बताया जाता है कि ग्राम प्रधान रमाकांत त्यागी पिछले काफी समय से परिवार सहित हरियाणा के यमुनानगर में रहकर ठेकेदारी का कार्य करता था। मृतक अपने पीछे पुत्र गोलू त्यागी, पुत्री आयुषी त्यागी व पत्नी अंजू त्यागी सहित परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed