फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car-raped youth gang-raped woman

कार सवार युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 25 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car-raped youth gang-raped woman
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। देहरादून हाईवे पर पति संग बाइक से जा रही महिला को खींचकर कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। महिला की तहरीर पर थाना गागलहेड़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक 22 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ पेपर मिल रोड की तरफ से गांव की ओर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक कार ओवरटेक करते हुए बाइक से आगे आ गई। इसमें सवार तीन युवकों ने पति को धक्का दे दिया और मारपीट की। इसके बाद महिला को खींचकर कार में बैठा लिया। उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए कुछ दूर आगे रास्ते में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भिजवाया। थाना गागलहेड़ी प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी बताए गए युवकों से महिला पक्ष का विवाद चल रहा है और पड़ोस के ही रहने वाले हैं। उधर, क्षेत्राधिकारी सैयद अली अब्बास का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। विवेचना कराई जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed