{"_id":"693db47dac535cbde5015b87","slug":"car-hanging-from-dhamol-bridge-to-save-fruit-vendors-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-164972-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फलों की रेहड़ियों को बचाने में ढमोल पुल से लटकी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फलों की रेहड़ियों को बचाने में ढमोल पुल से लटकी कार
Sun, 14 Dec 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थना जनकपुरी क्षेत्र में ढमोला नदी पुल पर फलों की रेहड़ियों को बचाने के चक्कर में कार स्कूटी को टक्कर मारते हुए पुल से जा लटकी। गनीमत रही कि ग्रिल मजबूत थी, वरना कार ढमोला में गिरती। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार को खिंचवाकर सड़क पर कराया।
घटना शनिवार देर शाम की है। घंटाघर से कार देहरादून चौक की तरफ जा रही थी। ढमोला नदी पुल पर दोनों तरफ से वाहन आ रहे थे। इसी दौरान कार फलों की रेहड़ियों को बचाने के चक्कर में स्कूटी से टकरा गई। कार नदी किनारे लटक गई। यह देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला। कार के शीशे पर एसई लिखा है। हादसे से कार क्षतिग्रस्त हो गई।