फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collides with Kanwadiya, huge uproar, vandalism

Saharanpur News: कांवड़िये से टकराई कार, जमकर हंगामा, तोड़फोड़

Sun, 20 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Car collides with Kanwadiya, huge uproar, vandalism
सरसावा(सहारनपुर)। हरिद्वार से दादा की अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहे युवक की कार कांवड़िये से टकराने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जमकर हंगामा हुा। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। शाहजहांपुर में कांवड़ शिविर के बाहर हाईवे पर कांवड़िये थे। इसी दौरान हरिद्वार से इनोवा कार में मनोज निवासी बोह थाना महेश नगर, अंबाला अपने दादा की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर लौट रहे थे। उनकी कार एक शिवभक्त से टकरा गई, जिसे हल्की चोट आई। इसके बाद अन्य शिवभक्तों ने कार पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। कार के दोनों तरफ जमकर तोड़फोड़ की। शीशा तोड़ दिया। वहां मौजूद अन्य शिवभक्तों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सेवा कर रहे लोग शिविरों से बाहर आ गए। लोग कार में तोड़फोड़ करने से रोकते रहे। इसी दौरान किसी ने कार में तोड़फोड़ करने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच लोगों ने बातचीत कराकर शांत करा दिया था। हालांकि शनिवार को कार चालक मनोज ने सरसावा पहुंचकर थाने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
कार में तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद वीडियो एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे ग्रुपों में तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कांवड़िये कार पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 11 सेकेंड का है।
-----
-- वर्जन
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।

- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed