फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collided with tractor-trolley, four killed, 16 injured

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, चार की मौत, 16 घायल

Mon, 22 Aug 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor-trolley, four killed, 16 injured
देवबंद में हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाती पुलिस - फोटो : DEVBAND
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, चार की मौत, 16 घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर-देहरादून हाईवे पर देवबंद क्षेत्र में घलौली चेकपोस्ट के पास एक ब्रेजा कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवती और दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, 16 लोग घायल हुए हैं। बेहट क्षेत्र में रविवार रात हुए हादसे में घायल दो और महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। दो दिन में जिले में दस लोग दो सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं।
घलौली चेक पोस्ट के पास सोमवार शाम हुए हादसे में कार चालक सार्थक भारद्वाज (26) निवासी रामपुर तिराहा, शिवानी त्यागी (20) निवासी रणसुरा और ट्रैक्टर-ट्राली में सवार चंदपुर सुनहेटी निवासी सावित्री पत्नी तेजपाल (50) और ज्ञानवती पत्नी नेमतू (47) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार करीब 16 महिला, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। इसमें एक युवती का पैर भी कट गया है। कई और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये लोग मुजफ्फरनगर के गांव खेड़ी पचेंडा में तेरहवीं में शामिल होने गए थे और हादसे के वक्त अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से आई ब्रेजा कार ने ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार के परखच्चे उड़े, ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मची चीख पुकार
देवबंद। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसके नीचे लोग दबे थे। इस दौरान एक युवती का पैर कट गया और अन्य कई लोगों के अंग भंग होने की जानकारी मिल रही है। हादसे में सुदेश, बिरनी, नीता, आनंद, विराट, पूजा, पिंकी, ओमवती, कुंती, रचना, खुशी, राधा, वर्षा, समंदर, बीरमी, माया, रेखा, प्रमोद, तनिका, सुनीता घायल हुई हैं। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलते ही सीओ रामकरण सिंह व इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। सभी गंभीर रुप से घायलों को हायर केयर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद

देवबंद में सड़क दुर्घटना के बाद सरकारी अस्पताल में बेहोश महिला को संभालता परिजन

देवबंद में सड़क दुर्घटना के बाद सरकारी अस्पताल में बेहोश महिला को संभालता परिजन- फोटो : DEVBAND

अस्पताल में बिलखती घायल बच्ची

अस्पताल में बिलखती घायल बच्ची- फोटो : DEVBAND

घायल महिला को उपचार के लिए लेकर जाता व्यक्ति

घायल महिला को उपचार के लिए लेकर जाता व्यक्ति- फोटो : DEVBAND

देवबंद में हुए सड़क हादसे में सरकारी अस्पताल में बिलखते मृतक युवती शिवानी त्यागी के पिता को संभा?

देवबंद में हुए सड़क हादसे में सरकारी अस्पताल में बिलखते मृतक युवती शिवानी त्यागी के पिता को संभा?- फोटो : DEVBAND

सरकारी अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना के घायल

सरकारी अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना के घायल- फोटो : DEVBAND

सरकारी अस्पताल में भर्ती देवबंद में हुई सड़क दुर्घटना के घायल।

सरकारी अस्पताल में भर्ती देवबंद में हुई सड़क दुर्घटना के घायल। - फोटो : DEVBAND

घटनास्थल पर पड़े घायलों के जूते चप्पल

घटनास्थल पर पड़े घायलों के जूते चप्पल- फोटो : DEVBAND

देवबंद में हुए हादसे के बाद परखच्चे उड़ी ब्रेजा कार को देखती पुलिस

देवबंद में हुए हादसे के बाद परखच्चे उड़ी ब्रेजा कार को देखती पुलिस- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed