फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Capacity of Fatehpur Kovid-19 Hospital increased

फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल की क्षमता बढाई

Sun, 31 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Capacity of Fatehpur Kovid-19 Hospital increased
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए फतेहपुर कोविड-19 लेवल वन अस्पताल की क्षमता बढ़ा कर 45 बिस्तर कर दी। इसके साथ ही अस्पताल के कायाकल्प की तैयारी भी शुरू हो गई है। वार्ड में एसी लगाने के साथ ही अस्पताल की रंगाई पुताई का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले की फतेहपुर सीएचसी में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पहला कोविड-19 लेवल वन अस्पताल स्थापित किया। शुरू में इसकी क्षमता तीस बिस्तर की। इसके बाद शेरपुर के धन्वतंरी अस्पताल में सौ बिस्तर का अस्पताल बनाया, लेकिन वह चंद दिन ही चल सका था। जरूरी सुविधाओं के अभाव में इसे बंद कर दिया। यहां के रोगी मिर्जापुर के ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में बनाए कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किए। ग्लोकल प्रबंधन द्वारा नौ करोड़ रुपये का बिल शासन को भेजे जाने के बाद इसे भी बंद कर अस्पताल द्वारा बताए खर्च की जांच बैठा दी। वर्तमान में जिले में लेवल वन का अस्पताल केवल फतेहपुर में ही चल रहा है। इसके अतिरिक्त लेवल टू का अस्पताल पिलखनी मेडिकल कॉलेज में है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने के साथ ही फतेहपुर कोविड की क्षमता बढ़ा कर 45 बिस्तर कर दी। वर्तमान में यहां 32 रोगी उपचाराधीन हैं। विगत 28 मई को मंडलायुक्त संजय कुमार और डीएम अखिलेश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर यहां के कायाकल्प के निर्देश सीएमओ को दिए। इसके बाद उसकी दिन अस्पताल की चारदीवारी के बाहर किए अतिक्रमण को पुलिस ने हटवाया। दमकल विभाग की टीम भी अगले दिन सैनिटाइज कर गई। इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि वार्ड में तीन एसी लगवाए हैं। इसके साथ ही अस्पताल की रंगाई पुताई का काम भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हमारे पास मिर्जापुर, साढ़ौली, गंगोह, देवबंद आदि में आठ से दस अस्पताल चिन्हित हैं। इनमें डेढ़ हजार बिस्तर की क्षमता है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें तत्काल कोविड-19 लेवल वन अस्पताल के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्लोकल के सभी रोगी ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए थे। वहां सभी तैयारी हैं। उसे फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।
- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed