{"_id":"572b96734f1c1b4c625cd467","slug":"candle-march-against-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों के विरुद्ध कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों के विरुद्ध कैंडल मार्च निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 06 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Candle March out against private schools, parents
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सीबीएसई द्वारा फीस वृद्घि और जानबूझकर बच्चों को एक ही कक्षा में फेल करने के मामले में अभिभावकों ने कैंडल मार्च निकाला।
बृहस्पतिवार शाम अभिभावक बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री संजय वालिया के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर इकट्ठा हुए।
वालिया ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में पिछले छह वर्षो से 200 प्रतिशत की फीस वृद्घि की गई है। लेकिन शिक्षकों को अभी तक छठा वेतन आयोग के हिसाब से वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। स्कूल प्रबंध तंत्र के मनमाने रवैये के कारण शिक्षक और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
बच्चों को एक ही कक्षा में फेल किया जा रहा है। उनको एक ही कक्षा में कई कई साल तक पढ़ने के लिए विवश किया जा रहा है। अभिभावकों ने कहा कि सीबीएसई विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के समय भारी धन वसूली की जाती है। उन्होंने मांग की कि गरीब बच्चों को 25 प्रतिशत निशुल्क प्रवेश दिया जाए।
इस अवसर पर इकराम खान, राजकुमार सैनी, शान ए हैदर, जब्बार अहमद, नसीब खान, इशरत जहां, मुमताज, विशाल, देवेंद्र, शुभम, कर्ण शर्मा, पार्थ माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।