फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates will not be able to appear for B.Ed entrance exam without mask

बिना मास्क के बीएड प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाएंगे अभ्यर्थी

Thu, 06 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Candidates will not be able to appear for B.Ed entrance exam without mask
सहारनपुर। नौ अगस्त को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की केंद्रों में प्रवेश के लिए प्रवेशपत्र जितना अहम है, मुंह पर मास्क भी उतना ही जरूरी रहेगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए स्टाफ के साथ ही अभ्यर्थियों को मास्क लगाकर पहुंचने को कहा गया है। बिना मास्क वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जनपद में आठ केंद्र बनाए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर चुका है। चूंकि कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने के आदेश हैं। नगर निगम को परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी दी। परीक्षा के दिन पहली पाली से पहले और दूसरी पाली से पहले यानी दो बार केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। केंद्रों पर सैनिटाइजर रखने और हाथ धुलने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था केंद्रों को करनी होगी। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। यानी बिना मास्क के एंट्री नहीं होगी। एंट्री के दौरान या फिर परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक फोटो साथ अभ्यर्थियों की शक्ल मिलान के लिए मास्क उतरवाकर जांच कर सकेंगे। इसके अलावा परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। केंद्रों में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में कोई साइबर कैफे या फोटो कापी की दुकान नहीं खुलेगी। मोबाइल सेट समेत तमाम प्रतिबंधित चीजों को केंद्र के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। प्रत्येक सेंटर में 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

इन कॉलेजों को बनाया केंद्र
जेवी जैन कॉलेज आवास विकास सहारनपुर।
महाराज सिंह कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
जेवी जैन इंटर कॉलेज पुराना कलसिया रोड सहारनपुर।
एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर सहारनपुर।
गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गांधी पार्क सहारनपुर।
गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड सहारनपुर।
बीएड प्रवेश परीक्षा में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के आदेश हैं। केंद्रों को सैनिटाइज करने की प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी नगर निगम को दी। अभ्यर्थियों से अपील है कि वह मास्क लगाकर आएं। - डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed