फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates seeking votes with tempting promises

लुभावने वादों के साथ वोट मांग रहे प्रत्याशी

Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Candidates seeking votes with tempting promises
रईस मलिक - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने एजेंडे के साथ जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। मतदाता भी क्षेत्र की समस्याएं उन्हें गिना रहे हैं। बेहट में दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी विधायक रहते हुए कराए गए विकास कार्यों और भाजपा सरकार के शासन से संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। अन्य दलों के प्रत्याशी भी लंबे-चौड़े वायदे कर जनता को अपने पक्ष में करने में लगे हैं। घाड़ क्षेत्र के विकास का मुद्दा सभी प्रत्याशियों के एजेंडे में शामिल है।
विज्ञापन

भाईचारा कायम किया, विकास कार्य कराएं : नरेश सैनी
सवाल : जनता आपको दोबारा वोट क्यों दे?
जवाब : भाईचारा कायम किया, बिना भेदभाव विकास को प्राथमिकता दी। क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विधान सभा सत्र में मजबूती के साथ उठाया। पांच साल तक जनता के दु:ख-दर्द में शामिल रहा।
विज्ञापन

सवाल : चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : मेरे विधानसभा क्षेत्र में घाड़ क्षेत्र पिछड़ा इलाका है। इस क्षेत्र का समग्र विकास करना, जनसेवा और पार्टी का संकल्प पत्र मेरा एजेंडा है।
सवाल : विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब : शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली बरसाती नदियों में बाढ़, रोजगार के साधनों का अभाव, पेयजल और अग्निकांड बड़ी समस्या है।
सवाल : आपको दोबारा विधायक बनने का मौका मिला, तो कौन से कार्य पहले कराएंगे?
जवाब : वैसे तो घाड़ क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरा लक्ष्य है, लेकिन रोजगार, नदियों पर पुलों का निर्माण और तटबंध, डिग्री कॉलेज की स्थापना मेरी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : आप मौजूदा विधायक हैं, आपने क्षेत्र में क्या कार्य कराए?
जवाब : नदियों पर क्षेत्र के 64 गांवों में तटबंध बनवाए, 48 गांवों में पेयजल परियोजनाएं स्थापित कर्राइं, खारा केनाल की सफाई, 22 करोड़ की लागत से शाकंभरी देवी क्षेत्र में सर्किट हाउस स्वीकृति कराया, बरसाती नदियों में चार रपटें और दो नदियों पर छोटे पुलों का निर्माण।
महिला सशक्तिकरण व रोजगार प्राथमिकता : पूनम काम्बोज
सवाल : जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब : मेरा जन्म इसी क्षेत्र में हुआ है। किसान परिवार से हूं। यहां के लोगों की समस्याओं और जरूरतों को मुझसे बेहतर कौन जान सकता है।
सवाल : चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : महिलाओं को सम्मान और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम करना, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना मेरा चुनावी एजेंडा है।
सवाल : विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या हैं?
जवाब : विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाड़ क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के संसाधनों का अभाव है। बरसाती नदियों की बाढ़ और अग्निकांड से होने वाले जानमाल के भारी नुकसान से यहां के लोग पीड़ित हैं। उच्च स्तरीय शिक्षा से यहां का गरीब तबका वंचित रह जाता है।
सवाल : यदि जनता आपको मौका देती है, तो सबसे पहले कौन सा कार्य करेंगी।
जवाब : सिंचाई, पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए घाड़ क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना कराना।
सवाल : महिलाओं के उत्थान के लिए कौन से कार्य प्राथमिकता पर रहेंगे।
जवाब : महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम करेंगी। सरकार से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला उत्थान की दिशा में काम किया जाएगा।
क्षेत्र के विकास पर रहेगा फोकस : रईस मलिक
सवाल: आपको जनता वोट क्यों दे ?
जवाब: अभी तक क्षेत्र की जनता ने जिन्हें वोट दिया, उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया है। हम भाईचारे और विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
सवाल : चुनाव लड़ने का आपका क्या एजेंडा है?
जवाब : भाजपा द्वारा खत्म किए भाईचारे को कायम करना, किसान, मजदूर और नौजवान के उत्थान के लिए काम करना, बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए मिर्जापुर में डिग्री और इंटर कॉलेज की स्थापना कराना।
सवाल : क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब : घाड़ क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के पर्याप्त साधन न होना, बरसाती नदियों की बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्र का बाहरी क्षेत्रों से संपर्क कटना, गर्मी के मौसम में होने वाले अग्निकांडों से होने वाले जानमाल के भारी नुकसान, सबसे बड़ी और ज्वलंत समस्याएं हैं।
सवाल : यदि आप चुनाव जीतते हैं, तो पहले कौन सा कार्य कराएंगे?
जवाब : युवाओं के लिए छुटमलपुर, मिर्जापुर और बेहट में खेल के मैदान की व्यवस्था कराई जाएगी, लड़कियों के लिए गर्ल्स कॉलेज की स्थापना, महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर आदि के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान कराएंगे।
सवाल : आप दिल्ली के रहने वाले हैं और प्रदेश की विधानसभा सीट नंबर एक से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में आपके बाहरी होने का मुद्दा भी चुनौती खड़ी कर सकता है?
जवाब : मेरा गांव बेहट विधानसभा क्षेत्र में ही है। नौगांवा का रहने वाला हूं। मेरे पूर्वज भी यहीं के थे। मेरा फार्म हाउस बादशाहीबाग में और कारोबार दिल्ली में। इसलिए विपक्षी दलों के प्रत्याशियों का यह मुद्दा किसी काम नहीं आने वाला।
10 साल से जनता की सेवा कर रहा हूं : उमर अली खान
सवाल : जनता आपको वोट क्यों दें?
जवाब : 10 साल से जनता की सेवा कर रहा हूं। सभी के दु:ख दर्द में खड़ा रहता हूं। एमएलसी रहते हुए 2500 से अधिक हैंडपंप लगवाए, कई प्राथमिक विद्यालय व इंटर कॉलेज की स्थापना कराई।
सवाल : चुनाव लड़ने का आपका क्या एजेंडा है?
जवाब : भाजपा ने भाईचारे को खत्म कर नफरत फैलाई है। मेरे चुनावी एजेंडे में भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द कायम करना है, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के सम्मान व क्षेत्र के समग्र विकास के मुद्दे पर मैं चुनाव लड़ लड़ रहा हूं।

सवाल : क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब : घाड़ क्षेत्र में अभी भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां अभी भी उच्च शिक्षा, रोजगार, पेयजल, अग्निकांड व बाढ़ सबसे बड़ी समस्या है।
सवाल : यदि जनता आपको मौका देती है तो आप सबसे पहले कौन से कार्य कराएंगे?
जवाब : घाड़ क्षेत्र में बरसाती नदियों पर पुलों का निर्माण, रपटों का निर्माण, सिंचाई के पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित कराना, रोजगार के साधन उपलब्ध कराना, क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचाना, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना कराना रहेगा।

पूनम कांबोज

पूनम कांबोज- फोटो : SAHARANPUR

नरेश सैनी

नरेश सैनी- फोटो : SAHARANPUR

उमर अली खान

उमर अली खान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed