फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates flocked to Atul Maheshwari Scholarship Examination to make their dreams come true

Saharanpur News: सपने साकार करने के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी

Mon, 11 Nov 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 11 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Candidates flocked to Atul Maheshwari Scholarship Examination to make their dreams come true
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के पहले चरण का आयोजन दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। परीक्षा में 1,256 अभ्यर्थी शामिल हुए। सपनों को साकार करने के लिए अभ्यर्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था, लेकिन अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। केंद्र के अंदर सुबह दस बजे से प्रवेश शुरू कर दिया गया था। परीक्षा के लिए जनपद से कक्षा नौ और दस के 2,265 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से परीक्षा में 1,256 अभ्यर्थी शामिल हुए। अनेक विद्यार्थियों की अनुपस्थिति की वजह अभ्यर्थियों का दूर-दराज से आना रहा, क्योंकि परीक्षा में देवबंद, बिहारीगढ़, बेहट के घाड़ क्षेत्र, नकुड़, चिलकाना और गंगोह के सीमांत क्षेत्र तक से अभ्यर्थी पहुंचे थे।
विज्ञापन

परीक्षा ओएमआर शीट आधारित रही। अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे गए थे। प्रधानाचार्य राशि पुंडीर ने कक्षों में जाकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि इस तरह के परीक्षाओं से गरीब तबके के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यह सराहनीय है। उनसे पहले प्रबंधक दिनेश सेठी भी केंद्र पर पहुंचे थे। प्रबंधक ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प है। अभ्यर्थी छात्रवृत्ति पाकर अपनी शिक्षा को जारी रख सकते हैं। परीक्षा को सफल बनाने में शिक्षक संदीप, पारस, अखिल, शीतल मनचंदा, शालिनी रावत, नीतू रानी, कीर्ति नारंग, रीमा गुप्ता, नेहा शर्मा, पूनम बिष्ट, मानसी सचदेवा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभ्यर्थियों की बात
- दूधला स्थित एमके राजकीय इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा गीत ने बताया कि उसके पिता खेती करते हैं। छात्रवृत्ति मिलती है तो वह उसे पढ़ाई पर खर्च करेगी।

- राजकीय हाईस्कूल सोना से आई दसवीं की रिया सैनी के भी पिता किसान हैं। छात्रवृत्ति पाने के लिए वह एक महीने से कड़ी मेहनत कर रही है। उम्मीद है कि परीक्षा में सफलता मिलेगी।
- राजकीय हाईस्कूल सड़क दूधली से परीक्षा देने पहुंचे दसवीं के शादाब अली ने बताया कि उनके पिता चालक हैं। उसकी पूरी कोशिश है कि वह छात्रवृत्ति प्राप्त कर अपनी पढ़ाई जारी रखे।
- सोना सैयद माजरा के राजकीय हाईस्कूल से परीक्षा देने पहुंचे मोहम्मद साहिल के भी पिता कार चालक हैं। साहिल के लिए छात्रवृत्ति बेहद जरूरी है। वह पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति पाना चाहते हैं।
- जय हिंद पब्लिक स्कूल बंसीपुर से परीक्षा देने पहुंची कक्षा नौ की अदिति ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने के दिन से तैयारी में जुटी थी। परीक्षा के दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था।
- ईसापुर स्थित आईजी इंटर कॉलेज से परीक्षा देने पहुंची कक्षा नौ की अक्की सैनी ने बताया कि यदि उसे छात्रवृत्ति मिलती है तो वह उसे अपनी पढ़ाई में लगाएगी और सपना साकार करेगी।
- अंबेहटा पीर के गांधी इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र देवांश ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की जानकारी उसे अखबार पढ़कर लगी। इसके बाद पिता के साथ जाकर आवेदन किया।

- देवबंद के भायला इंटर कॉलेज से परीक्षा देने पहुंचे कक्षा नौ के अनुभव ने बताया कि परीक्षा के लिए उनके विद्यालय के अनेक विद्यार्थी आए हैं। छात्रवृत्ति पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed