फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidate declared in Gangoh, Ambehata, Nanauta of RLD

Saharanpur News: रालोद के गंगोह, अंबेहटा, नानौता में प्रत्याशी घोषित

Sat, 15 Apr 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Candidate declared in Gangoh, Ambehata, Nanauta of RLD
सहारनपुर। बसपा के बाद रालोद ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गठबंधन में रालोद के हिस्से में तीन निकाय आई है। रालोद ने तीनों निकायों गंगोह नगर पालिका, अंबेहटा नगर पंचायत और नानौता नगर पंचायत से मुस्लिम चेहरों पर दांव खेला है। गंगोह में शमा परवीन, अंबेहटा से रेशमा और नानौता से अस्मा खातून को प्रत्याशी घोषित किया है। रालोद ने 12 में से पांच निकाय मांगी थी। सपा-रालोद-आसपा के बीच गठबंधन के चलते बाकी नौ सीटों पर सपा व आसपा के बीच बंटवारा रविवार यानि आज होगा। उधर, सभी की निगाहें भाजपा के महापौर समेत सभी निकायो के प्रत्याशियों पर लगी है।
विज्ञापन



गंगोह नगर पालिका से रालोद ने मोहल्ला कुरैशियान निवासी अजीम कुरैशी की पत्नी और पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी सलीम कुरैशी की भतीजी शमा परवीन को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है। 31 वर्षीय शमा परवीन नौवी कक्षा तक पढ़ी हुई हैं और गृहणी हैं। जबकि उनके पति अजीम जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त का काम करते हैं।
विज्ञापन




अंबेहटा नगर पंचायत से रालोद ने रेशमा पत्नी नईम अहमद को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। 39 वर्षीय रेशमा साक्षर गृहणी हैं। रेशमा गत निकाय चुनाव में सपा के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ी थी। वो तीसरे नंबर पर रही थी। उनके पति नईम अहमद फर्नीचर कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, नगर निकाय चुनाव महापौर पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी पर सबकी नजर है। नामांकन प्रक्रिया के दो दिन बचे हैं। सपा और कांग्रेस ने भी पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो जाएगी। लखनऊ में हुई संगठन की कोर कमेटी और मुख्यमंत्री की बैठक में महापौर के टिकट पर डॉ अजय सिंह, भगत सिंह और राजकुमार राजू के नामों पर चर्चा हुई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए है। सिर्फ घोषणा होनी बाकी है। सबकी निगाहें भाजपा के प्रत्याशी पर हैं।


वहीं, सपा और कांग्रेस ने भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी की घोषणा भी रविवार यानि आज होगी। इसके बाद सभी राजनीतिक दलों की तस्वीर साफ हो जाएगी और चुनावी सरगर्मी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed