{"_id":"658b24781c74528ad302e594","slug":"campaign-to-make-ayushman-card-begins-will-run-till-january-10-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-15419-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू, 10 जनवरी तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू, 10 जनवरी तक चलेगा
Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहरी क्षेत्र के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मंगलवार से विशेष अभियान शुरू हो गया है, जो 10 जनवरी तक चलेगा। जिन लोगों का नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की सूची में शामिल है। वह अपना कार्ड बनवा सकते हैं। अभियान के दौरान इस कार्ड को बनवाने के लिए शुल्क नहीं देना होगा।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के अभिनव प्रयासों से आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला लगातार दूसरे दिन प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाएं और प्रतिदिन अधिक से अधिक कार्ड बनाकर पात्रों को योजना से जोड़े। छूटे हुए पात्रों को चिह्नित करने एवं योजना से जोड़ने के लिए गांव-गांव में शिविर भी लगाए जाएं। शहरी क्षेत्रों में 10 जनवरी तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें कोई भी पात्र आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे।