फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cameras set to capture the movement of Guldar's cub

शावक को पकड़ने की कवायद

Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cameras set to capture the movement of Guldar's cub
बुढ्ढाखेड़ा पुंडीर के जंगल में शावक को पकड़ने के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गुलदार का शावक सात दिन बाद भी वनकर्मियों की पकड़ में नहीं आ सका है। हालांकि उसके पग चिह्न लगातार वहीं मिल रहे हैं जहां से उसकी मां को पिंजरे में पकड़ा गया था। ऐसे में वनाधिकारियों ने अब उसकी मूवमेंट देखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं, साथ ही सर्च अभियान भी जारी है। उधर थाना क्षेत्र गागलहेड़ी के गांव गडौला में दिखा गुलदार भी पिंजरे में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

बता दें कि सामाजिक वानिकी के गांव बुढ्ढाखेड़ा पुंडीर के जंगल में गत सोमवार की सुबह मादा गुलदार और दो शावकों के दिखाई देने के बाद युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर एक शावक को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान मादा गुलदार और उसका दूसरा शावक बच निकले थे। मादा गुलदार को तो पिंजरा लगा कर वनकर्मियों ने अगले ही दिन पकड़ लिया था, लेकिन शावक लगातार टीम से बच रहा है। सामाजिक वानिकी के डीएफओ रणविजय सिंह ने बताया कि शावक के ताजा पग चिह्न उसी क्षेत्र में लगातार मिल रहे हैं जहां से उसकी मां को पिंजरा लगा कर पकड़ा गया था। ऐसे में सोमवार को छह ट्रैप कैमरे लगा कर उसकी मूवमेंट रिकार्ड करने का प्रयास किया जा रहा है ।
विज्ञापन

उधर, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव गडौला में भी तीन दिन पूर्व देखे गए गुलदार का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि गुलदार फिर से नहीं दिखा है। यहां वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया हुआ है। कैलाशपुर वन रेंज के क्षेत्राधिकारी उमेश शर्मा लगातार अपनी टीम के साथ इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed