फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Call me close Balaji, follow me on foot

मुझे पास बुला लो बालाजी, चरणों से लगा लो बालाजी

Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Call me close Balaji, follow me on foot
चन्द्र नगर में निकली बालाजी की प्रभात फेरी में शमिल श्रद्धालु। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के तहत रविवार को भी श्रद्धाभाव से प्रभातफेरी निकाली गई। भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन प्रभातफेरी न्यू अर्जुन नगर स्थित नवीन वालिया के आवास से शुरू हुई, जो मक्खन कॉलोनी, नवीननगर होते हुए चंद्रनगर स्थित मनमोहन भरतरी के आवास पर पहुंची, जहां पर आरती के बाद प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। इससे पूर्व श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने रथ पर बालाजी महाराज के विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। प्रभातफेरी में श्रद्धालु मुझे पास बुला लो बालाजी, चरणों से लगा लो बालाजी, फूल बिछा दो राहों में, आया मेरे बाबा का डोला, जरा घुमने तो मेहंदीपुर चलिए आदि भजनों पर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बसपा पार्षद दल के नेता चरणजीत सिंह निक्कू, पंकज अरोड़ा, राजकुमार विजय, राज कपूर, पवन किनारा, राजकुमार भंडारी, चंद्र कुमार अरोड़ा, रमेश शामिल रहे। इस दौरान बबलू, अजय सूरी, धर्मपाल, राधेश्याम यादव, शिवम सैनी, विनोद शुक्ला, राजकुमार मित्तल, दीपक सहगल, चिराग कोहली, विनीत शर्मा, योगेश कुमार, रेखा लिया, अनीता काठपाल, रजनी वालिया, अनीता पराशर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed