फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Calf dies in Guldar attack, villagers save life by running away

Saharanpur News: गुलदार के हमले में बछड़े की मौत, ग्रामीणों ने भाग कर बचाई जान

Fri, 10 May 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Calf dies in Guldar attack, villagers save life by running away
छुटमलपुर/बिहारीगढ़(सहारनपुर)। मुजफ्फराबाद ब्लाॅक के पिलखनी में बृहस्पतिवार तड़के गुलदार ने हमला कर एक बछड़े को अपना शिकार बना डाला। शोर सुनकर पीड़ित किसान और उसका पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो गुलदार ने उन पर भी हमला कर दिया। किसी तरह दोनों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गावं के संदीप पुत्र चंद्रवीर का बछड़ा उसके घर में बंधा था। कुछ दूरी पर चंद्रवीर और उनका पड़ोसी नेत्रपाल सो रहे थे। तड़के चार बजे अचानक आबादी में घुसे गुलदार ने बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। आवाज सुनकर चंद्रवीर और नेत्रपाल जैसे ही मौके पर पहुंचे तो गुलदार उनकी तरफ भी झपटा। दोनों ने कमरे में घुस कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो जाग हो गई। ग्रामीणों को आता देख गुलदार खेतों की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुनेश रानी ने बताया कि गुलदार के हमले के बाद से ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जाते हुए भी डर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुलदार द्वारा बछड़े का शिकार किए जाने के बाद उन्होंने अपनी पंचायत के पांचों मजरों आमवाला, रेतगढ़, गभलियों, झींवरहेड़ी और पिलखनी में मुनादी करा कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। पता चलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। बता दें कि इस गांव में छह माह पहले भी गुलदार द्वारा किसान की गाय और बकरी को अपना निवाला बना लिया गया था। उस वक्त विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था, लेकिन गुलदार पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम गांव में भेजी गई थी। पग चिन्ह नहीं मिले है। वैसे भी गुलदार गर्दन पर वार करता है, जबकि बछड़े को पीठ की तरफ से नोंचा गया है। फिर भी टीम नजर रख रही है। यदि गुलदार की पुष्टि होती है तो जरूरी कदम उठाएं जाएंगे।

- मनोज कुमार बलोदी, वन क्षेत्राधिकारी मोहंड रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed