फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   By pretending to be an electricity officer, 49 thousand were blown up and 48 thousand by becoming a relative.

Saharanpur News: बिजली अधिकारी बता कर 49 हजार और रिश्तेदार बनकर 48 हजार उड़ाए

Fri, 23 Dec 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
By pretending to be an electricity officer, 49 thousand were blown up and 48 thousand by becoming a relative.
सहारनपुर। साइबर अपराधी लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। एक व्यक्ति का विद्युत कनेक्शन काटने के नाम पर 49 हजार रुपये ठगी कर ली गई। इसी तरह एक व्यक्ति को फोन कर रिश्तेदार बताया और 28 हजार रुपये उड़ा लिए। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के नवीनगर निवासी कृष्ण गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को विद्युत निगम का अधिकारी बताते हुए कहा कि आप का बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। इसलिए कनेक्शन काट दिया जाएगा। आरोपी ने 20 रुपये ऑनलाइन डालकर बिल अपडेट कराने की बात कही। इस पर कृष्ण गुप्ता ने 20 रुपये डाल दिए। इसके बाद अलग-अलग दिनों में उनके खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

पूर्व रेलवे अधिकारी व गिल कॉलोनी निवासी जय नारायण शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन किया और बताया कि वह उनके मामा का दामाद बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि उसके मित्र के पास से उसके पैसे आने हैं। इसलिए कई ट्रांजेक्शन उसके खाते में हो चुकी है। इसके बाद आरोपी जय नारायण शर्मा के खाते में कुछ ट्रांजेक्शन कराई। इसके बाद खाते की पूरी जानकारी लेकर 28 हजार रुपये भी खाते से उड़ा लिए। शिकायत करने के बावजूद थाना साइबर क्राइम पुलिस आज तक पैसा बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, माटकी झरौली निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि क्रेडिटकार्ड देने के नाम पर उससे हजारों रुपये ठगी कर ली गई। शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed