{"_id":"63ff9fb8d935241aca0f8c04","slug":"by-election-today-for-the-post-of-village-head-in-nagals-badhedi-koli-saharanpur-news-c-14-1-138588-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नागल के बढेड़ी कोली में ग्राम प्रधान के पद पर उप चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नागल के बढेड़ी कोली में ग्राम प्रधान के पद पर उप चुनाव आज
Thu, 02 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत रिक्त पदों का उप चुनाव बृहस्पतिवार यानी आज होगा। नागल के बढेड़ी कोली में ग्राम प्रधान पद पर चुनाव किया जाएगा। चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी मतदान स्थलों पर पहुंच गई है। मतगणना चार मार्च की होगी।
नागल क्षेत्र के गांव बढेड़ी कोली में ग्राम प्रधान पद पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। छह मतदान स्थल पर 3807 मतदाता हैं, जो प्रधान पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रधान पद प्रत्याशी मोनिका, लता, संतोष पत्नी बिरमपाल और संतोष पत्नी विजेंद्र है। चुनाव के लिए देवबंद उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
निर्वाचन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबल और सहायक निर्वाचन अधिकारी सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण पुष्पा शर्मा, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बालेश कुमार को बनाया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत मनोज कुमार ने बताया कि मतगणना चार मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।