फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   By-election in Ward 12 of Behat Nagar Panchayat; voting to be held on October 13.

Saharanpur News: नगर पंचायत बेहट के वार्ड-12 में उपचुनाव, 13 अक्तूबर को होगा मतदान

Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
By-election in Ward 12 of Behat Nagar Panchayat; voting to be held on October 13.
उपचुनाव
विज्ञापन

- सभासद जमील अहमद के निधन से रिक्त हुआ था पद, ओबीसी के लिए आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। नगर पंचायत बेहट के वार्ड नंबर-12 के रिक्त सदस्य पद पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। वार्ड-12 का सदस्य पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है।

सभासद जमील अहमद के 28 फरवरी को निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। अब इस पर उपचुनाव कराया जाएगा। 18 से 24 सितंबर तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


-- 13 अक्तूबर को मतदान, 15 को मतगणना

13 अक्तूबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान का समय रहेगा। मतगणना 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे शुरू होगी और कार्य समाप्ति तक चलेगी। रिटर्निंग अधिकारी 18 सितंबर को उपचुनाव का सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे। इसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू होगी। नामांकन, जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया तहसील बेहट परिसर स्थित तहसीलदार (न्यायिक) के न्यायालय कक्ष में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed