{"_id":"5f0dfb1e8ebc3e63bc3cbed7","slug":"buyers-seen-active-in-virtual-fair-on-second-day-saharanpur-news-mrt4912330186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल फेयर में दूसरे दिन सक्रिय दिखे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल फेयर में दूसरे दिन सक्रिय दिखे खरीदार
विज्ञापन
वर्चुअल फेयर में हिस्सा लेते सहारनपुर के उद्यमी रामजी सुनेजा।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की तरफ से लगाए गए वर्चुअल फेयर में दूसरे दिन खरीदारों की सक्रियता नजर आई। सहारनपुर के वुड़ हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि नोएड़ा में लगने वाले मेले की अपेक्षा वर्चुअल मेले में उतनी भागीदारी नहीं हो पा रही है।
दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने इस बार वर्चुअल फेयर का आयोजन किया है। उसमें सहारनपुर वुड़ हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उद्यमी और निर्यातकों में करीब 45 लोग हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार से इस मेले की शुरूआत हुई। पहले दिन तो तकनीकी दिक्कतों की वजह से ज्यादा खरीदार नहीं जुड़ पाए थे, लेकिन मंगलवार को काफी अच्छा रेस्पांस मिला है।
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन एवं हैंडीक्राफ्ट उद्यमी रविंद्र मिगलानी तथा आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने बताया कि वर्चुअल फेयर काफी हद तक कारगर साबित हो रहा है। विदेशों से भी लोग कनेक्ट कर रहे हैं। संपर्क होने के बाद उद्यमियों की तरफ से खरीदारों को अपने उत्पादों की पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि वुडन हैंडीक्राफ्ट्स में किचन वेयर, टेबल वेयर, वॉल डेकोर, मिरर डेकोर, कैंडल स्टैंड, वाइन रैक आदि उत्पाद देखे जा रहे हैं। रामजी सुनेजा ने बताया कि वर्चुअल मेले में प्रत्येक 30 मिनट के भीतर एक ग्राहक जुड़ रहा है, जिससे इसे अच्छा रेस्पांस माना जा सकता है।