{"_id":"62b8a01590f9f66a9d2b1a42","slug":"businessman-cooperating-with-bjp-in-the-development-of-the-country-saharanpur-news-mrt59453849","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के साथ देश के विकास में सहयोग कर रहा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के साथ देश के विकास में सहयोग कर रहा व्यापारी
विज्ञापन
नकुड़ में सम्मान समारोह के दौरान मंचासीन नेतागण
- फोटो : SAHARANPUR
भाजपा के साथ देश के विकास में सहयोग कर रहा व्यापारी
नकुड़ (सहारनपुर)। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि देश और समाज के विकास में व्यापारियों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश का व्यापारी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में सहयोग कर रहा है।
राज्य मंत्री जसवंत सैनी नकुड़ और अंबेहटा के नन्हेड़ा गांव में उप्र व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। नकुड़ में मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सरकार हमेशा व्यापारियों की सहयोगी रही है। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि चुनाव में नगर व क्षेत्र के एक-एक व्यापारी ने जिस तरह से सहयोग कर जिताने का काम किया है, उसका अहसान वह सारी उम्र नहीं उतार पाएंगे। नगर मंडल प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, मनोज गोयल, पंकज जैन, राजकुमार सैन, राजू जैन आदि ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर व पगड़ी पहना सम्मानित किया।
समारोह में भारतीय इंजीनियर सेवा में चयनित हर्ष मित्तल का स्मृति चिन्ह उनके पिता उमेश मित्तल को भेंट किया। प्रमोद कौशिक, पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी, पवन सिंह राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, विस्तारक संजय उपाध्याय, शिवचरण वर्मा, आलोक जैन, सोहित मित्तल, प्रदीप नामदेव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा जैन, शिवांगी शर्मा, पूजा कश्यप, अजय सैनी, रविश सैनी, राजेश शर्मा, मनीष चौधरी, अनिल सैनी, दिवाकर अग्रवाल रहे। अध्यक्षता सतीश सिंघल व संचालन राजन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
अंबेहटा के नल्हेड़ा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अजय सिरोही के आवास पर आयोजित हुए अभिनंदन समारोह में जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा के राज में जनता सुशासन का अनुभव कर रही है। विधायक मुकेश चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद्म सिंह ढायकी, चौ. राज सिंह माजरा, पवन सिंह, अजय सिरोही, प्रमोद सिरोही, सजीव चौधरी रहे।

नकुड़ में समारोह को संबोधित करते विधायक मुकेश चौधरी- फोटो : SAHARANPUR