फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Business worth over 100 crores affected on Eid in lockdown

लॉकडाउन में ईद पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित

Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Business worth over 100 crores affected on Eid in lockdown
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद ईद के मौके पर नेहरू मार्केट - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच इस बार की ईद पर कपड़ा, जूता, हौजरी, कॉस्मेटिक आइटम, ज्वैलरी, हैंडलूम आइटम्स सहित अन्य कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कारोबारियों का कहना है कि ईद जैैसे मौके पर इस बार 100 से 150 करोड़ रुपये तक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। जिले के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी यहां से सामान जाता था। बाहरी राज्यों से जुड़े कारोबार पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा का कहना है कि ईद के दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक कई श्रेणियों में जिले से 100 से 150 करोड़ रुपये तक का कारोबार होता रहा है। लॉकडाउन के बीच यह पहला ऐसा साल है जब ईद के मौके पर 10 फीसदी से भी कम कारोबार रहा है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी और व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग का कहना है कि ईद के त्योहार पर हमेशा सात से दस करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार होता था। इस बार इसका मात्र दस प्रतिशत ही व्यापार हुआ है। कपडे़ में रेडीमेड गारमेंट, हैंडलूम के आइटम, सिल्क और कॉटन के कुर्ते पायजामा का व्यापार भी बड़ी मात्रा में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए के कोषाध्यक्ष और हौजरी के उद्यमी मनजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि हौजरी कारोबार को बड़ा झटका लगा है। ईद से करीब दो महीने पहले से ही बड़ी मात्रा में आर्डर मिलने शुरू हो जाते थे। इस बार लॉकडाउन के चलते सारा माल डंप पड़ा है। मात्र दस फीसदी ही कारोबार हुआ है। हौजरी में जनपद से अंडरगारमेंट, सेलेक्स, जुराब, लोअर आदि आइटम की कई राज्यों में सप्लाई होती है। ईद पर इनके साथ ही जूते का व्यापार भी बड़ी मात्रा में होता है। थोक व्यापारी अमृत बजाज ने बताया कि ईद के सीजन में जूते, चप्पल का कारोबार बड़े पैमाने पर होता था। यहां जूते और चप्पलें बड़ी संख्या में बनाई भी जाती हैं। यहां से पड़ोसी जनपदों और राज्यों में इनकी सप्लाई होती है। इस बार लॉकडाउन के चलते जूते का कारोबार मात्र आठ-दस प्रतिशत ही हुआ होगा। इसके अलावा चूड़ी, कॉस्मेटिक, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि के कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

- कपड़ा, हौजरी, गारमेंट्स कारोबार 20 से 25 करोड़ रुपये
- शूज, सैंडल आइटम्स 18 से 20 करोड़ रुपये
- इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रानिक आइटम्स 10 से 15 करोड़ रुपये
- फर्नीचर, क्रॉकरी उत्पाद 16 से 18 करोड़ रुपये
- ज्वेलरी कारोबार 10 से 12 करोड़ रुपये
- चूड़ी, कंगन, कास्मेटिक 07 से आठ करोड़ रुपये
- अन्य तरह के आइटम्स 05 से सात करोड़ रुपये

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रायवाला का बाजार यंहा होती थी ईद की खरीदारी आज बाजार में पसरा सन्ना

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान रायवाला का बाजार यंहा होती थी ईद की खरीदारी आज बाजार में पसरा सन्ना- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नक्खासा व शहीद बाजार यंहा यंहा खरीदारी जाती चूडी व अन्य सामान आज ईद

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नक्खासा व शहीद बाजार यंहा यंहा खरीदारी जाती चूडी व अन्य सामान आज ईद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed